May 13, 2013
May 10, 2013
Apr 29, 2013
किशोरावस्था की यादों में खो गए 45 पार के डॉक्टर और शिक्षक
केंद्रीय विद्यालय नंबर प्रथम शनिवार को दिव्यता, भव्यता और भावुकता की त्रिवेणी से सराबोर हो गया। मौका था विद्यालय के प्रथम मैट्रिक बैच के छात्र सम्मेलन का। इंजीनियर, डॉक्टर, शिक्षक व अधिवक्ता के रूप में समाज को सेवाएं दे रहे सन् 1981 और 1982 के पूर्व छात्रों ने कालेज के दिनों को याद कर खूब ठहाके लगाए और एक दूसरे को किशोरावस्था की यादें दिलाकर खुब हंसी ठिठोली की।
प्राचार्य आरएन मिश्र के उद्घाटन के साथ शुरू समारोह में दूर-दूर से आए पूर्व छात्रों का स्वागत किया। राजनीति, कला, व्यापार, प्रशासन आदि क्षेत्रों में सफलताएं अर्जित करने वाले छात्रों व शिक्षकों के लिए यह अनुकरणीय है।
कार्यक्रम में सभी पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव, गीत व संस्मरण सुनाए। विद्यालय की ओर से कार्यक्रम संचालन अनुराग पाण्डेय ने पूर्व छात्रों में तब हंसी के ठहाके गूंजे जब श्री पाण्डेय ने पूर्व छात्रों पर एक हास्य कविता सुनाई। विद्यालय की ओर से सभी पूर्व छात्रों को अभिनंदन पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसके त्रिवेदी, पूर्व प्राचार्य के वि.सं. ने पूर्व छात्रों और वर्तमान छात्रों दोनों को स्वस्थ रहने और मस्त रहने का संदेश दिया। पूर्व छात्रों में डा. संजीव कनौजिया ने विद्यालय को आभार जताया। केंद्रीय विद्यालय संगठन इस वर्ष अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में आयोजन कर रहा है। ऐसे में पूर्व छात्रों का यह सम्मेलन समाज और शिक्षा दोनों के लिए अनुकरणीय होगा। कार्यक्रम में मुंशीराम, ओंकार तिवारी, मंजुबाला, रेखा मिश्रा, राजीव पांडेय, राकेश कुमार शुक्ल, संतोष पाण्डेय, जहीरुद्दीन, दलवीर सिंह आदि ने अपना सहयोग दिया। पूर्व छात्रों में अब्दुल मुनीर, हामिद हसन, मनोज कौशिक ने सम्मेलन को संबोधित किया।
Apr 26, 2013
Subscribe to:
Posts (Atom)